Category Archives:  News

1200 रूपये किलो बिकती है ये सब्जी, 2 दिन में हो जाती है खराब

Aug 24 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में एक ऐसी सब्जी बिकती है, जिसकी कीमत 1200 रूपये प्रति किलो है | कीमत जानकर अंदाजा हो गया होगा कि ये देश की सबसे महंगी सब्जी है | इस सब्जी का नाम खुखड़ी है और ये केवल झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में ही पैदा होती और बिकती है | 1200/- किलो ये सब्जी चुटकियों में बिक भी जाती है |



छत्तीसगढ़ में इस सब्जी को खुखड़ी कहा जाता है, तो झारखंड में रुगडा कहा जाता है | ये खुखड़ी मशरूम की ही एक प्रजाति है | ये जंगल में प्राकृतिक रूप से उगती है | बताया जाता है कि तोड़ने के बाद 2 दिन के भीतर ही इसका सेवन करना पड़ता है, अन्यथा ये खराब हो जाती है | कहा जाता है कि ये प्रोटीन से भरपूर होती है |




ये केवल बारिश के मौसम में ही पैदा होती है | केवल दो महीने पैदा होने वाली इस खुखड़ी की बाजार में खूब मांग होती है | गाँवो के लोग इसे जमा कर लेते है और फिर बिचौलिए उनसे कम दाम में खरीदकर ऊँचे दामों में बेच देते है | बिचौलिए खुखड़ी को शहरो में 1000 से 1200 रूपये प्रति किलो में बेचते है |


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर बाजार में रोजाना 5 क्विण्टल की आपूर्ति होती है | बता दे खुखड़ी एक प्रकार का खाने वाला मशरूम है | वैसे तो खुखड़ी की कई प्रजातियां है, लेकिन लम्बे डंठल वाली खुखड़ी ज्यादा पसंद की जाती है | इससे इम्युनिटी बढ़ती है |


रिपोर्ट के अनुसार सावन के महीने में झारखंड की एक बड़ी आबादी चिकन मटन का सेवन नहीं करती है | ऐसे में दूरदराज के इलाको में पैदा होने वाली इस खुखड़ी को नॉन वेज के विकल्प के तौर पर देखा जाता है | बता दे खुखड़ी का प्रयोग दवा बनाने में भी किया जाता है |

यहाँ के लोगो का मानना है कि बारिश के दौरान जब धरती फटती है, तो उसमे से खुखड़ी निकलती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर